
Long Weekend 2026: गुड फ्राइडे पर बना नहीं पाए घूमने का प्लान? इस साल हैं ढेर सारे लॉन्ग वीकेंड; देख लें लिस्ट
ABP News
Long Weekend 2026: कई लोग गुड फ्राइडे वाले वीकेंड पर कोई प्लान नहीं बना पाए, लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि इस पूरे साल ऐसे कई लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं, जिनमें आप घूमने का प्लान कर सकते हैं.
Long Weekend 2026: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ और ऑफिस के बिजी शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो 2026 आपके लिए कई शानदार वीकेंड लेकर आया है. 2026 में हर महीने कई वीकेंड्स पड़ रहे हैं. जैसे इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही गुड फ्राइडे का लंबा वीकेंड चल रहा है. हालांकि कई लोग इस वीकेंड पर कोई प्लान नहीं बना पाए, लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि इस पूरे साल ऐसे कई लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं, जिनमें आप आराम से घूमने का प्लान कर सकते हैं. ये भी पढ़ें-Pakistan Visa: किन लोगों को मिलता है पाकिस्तान का वीजा, जानिए पड़ोसी मुल्क कैसे घूम सकते हैं आप?
अप्रैल और मई में लॉन्ग वीकेंड अप्रैल के पहले हफ्ते में गुड फ्राइडे की वजह से 3 से 5 अप्रैल तक तीन दिन की छुट्टी चल रही है. इसके बाद 11 से 14 अप्रैल के बीच अंबेडकर जयंती और बैसाखी के चलते 4 दिन का लंबा ब्रेक लिया जा सकता है, अगर एक दिन की छुट्टी ली जाए. वहीं मई में भी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस के कारण 1 से 3 तक फिर से तीन दिन का वीकेंड मिल रहा है. जून-जुलाई और वीकेंड जून के अंत में मोहर्रम की वजह से 26 से 28 जून तक तीन दिन की छुट्टी मिलती है. वहीं जुलाई में रथ यात्रा के आसपास एक दिन की छुट्टी लेकर 16 से 19 जुलाई तक चार दिन का घूमने का प्लान बनाया जा सकता है. अगस्त में त्योहारों के साथ वीकेंडअगस्त में 15 से 17 अगस्त के बीच इंडिपेंडेंस डे और पारसी नव वर्ष के कारण 3 दिन का लंबा वीकेंड बन रहा है. यह समय भी घूमने फिरने के लिए बेहतर माना जा रहा है. सितंबर से अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार सितंबर में जन्माष्टमी के मौके पर 4 से 6 सितंबर तक तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है. वहीं अक्टूबर में 2 से 4 अक्टूबर के बीच गांधी जयंती के चलते बिना एक्स्ट्रा छुट्टी के तीन दिन का ब्रेक मिल रहा है. इसके अलावा दशहरा के दौरान 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिन की छुट्टी प्लान की जा सकती है. नवंबर और दिसंबर में भी है लॉन्ग वीकेंड इस बाद नवंबर में दिवाली के आसपास 7 से 9 नवंबर तक लंबा वीकेंड प्लान बनाया जा सकता है, अगर एक दिन की छुट्टी ली जाए. वहीं दिसंबर में 25 से 27 दिसंबर तक क्रिसमस की वजह से 3 दिन की छुट्टी मिलेगी, जो विंटर ट्रिप के लिए परफेक्ट है. इसके अलावा साल की आखिरी में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के आसपास भी लंबा ब्रेक लिया जा सकता है, जिससे नया साल का जश्न आराम से मनाया जा सके.
ये भी पढ़ें-Bedroom Economy Hit: मिडिल ईस्ट से ऐसा क्या आता है, जिससे बनता है कंडोम? सप्लाई घटने से इस पर भी महंगाई का खतरा













