
Vidur Niti: बुद्धिमान वही जो धनवान हो, जानें क्या कहती है विदुर नीति
AajTak
विदुर नीति Suvichar: विदुर अपने नीति शास्त्र (Vidur Niti) में वर्णित एक श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि असल में बुद्धिमान वही व्यक्ति है जो समग्र रूप से विकसित होते हुए धनवान है. आइए जानते हैं उनकी इस नीति के बारे में....
Vidur Niti in Hindi: विदुर महाभारत के मुख्य पात्रों में एक ऐसा नाम था जिसकी विद्वता और बुद्धिमता का लोहा आज भी माना जाता है. पांडवों के करीब रहे विदुर ने महाभारत काल में हमेशा सही का साथ दिया. दासी के घर में जन्में महात्मा विदुर अपनी दूरदर्शी सोच के आधार पर नीतियों का निर्माण किया. दर्शन, अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष पर आधारित विदुर की नीतियों की मदद से मनुष्य अपने जीवन को सुगम बना सकता है. विदुर अपने नीति शास्त्र (Vidur Niti) में वर्णित एक श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि असल में बुद्धिमान वही व्यक्ति है जो समग्र रूप से विकसित होते हुए धनवान है. आइए जानते हैं उनकी इस नीति के बारे में.... आत्मज्ञानं समारम्भस्तितिक्षा धर्मनित्यता। यमार्थान्नापकर्षन्ति स वै पण्डित उच्यते।। यानी, आत्मज्ञान, उद्योग, कष्ट सहने की सामर्थ्य और धर्म में स्थिरता, ये बातें जिसको 'अर्थ' से भटकाती नहीं हैं वही पंडित कहलाता है. भारतीय दर्शन के अनुसार मनुष्य का जीवन और उसकी सार्थकता 4 पुरुषार्थों पर टिके हैं और ये हैं, अर्थ, धर्म, काम एवं मोक्ष.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












