
Video: सिविल कोर्ट में ड्रामा, महिलाओं ने शख्स पर बरसाईं चप्पलें
AajTak
मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट देखने को मिली. इस दौरान महिलाओं ने एक व्यक्ति को चप्पलों से खूब पीटा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी इसे लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी है.
बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट देखने को मिली. इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे. दोनों पक्षों के बीच जमकर मार-कुटाई हुई और घूंसे चले. महिला ने जमकर चप्पलें भी बरसाईं. शर्ट भी फाड़ी गई. इस दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई. लेकिन, किसी ने भी दोनों पक्षों को छुड़ाने की कोशिश नहीं की.
कुछ देर बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया गया. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. पिटाई में घायल हुए व्यक्ति ने बताया कि वह दोनों में से किसी महिला को नहीं पहचानता है. एक अन्य लड़की भी थी, उसे भी नहीं पहचानता है. महिलाएं क्यों मारपीट कर रही थीं, उसे नहीं पता है.
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह शहर ब्रह्मपुरा का निवासी है. उसने बताया कि महिलाएं पीछे से आईं. फिर अचानक से गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगीं. उनके साथ एक व्यक्ति भी था, उसने भी मारपीट की. पीड़ित ने बताया कि हमको क्या पता कौन है. हमारा यहां केस चल रहा है. हम उसी के सिलसिले में आए थे. इसी बीच हमारे से मारपीट शुरू हो गई. मोबाइल छीन लिया है. वे हमारे परिचित नहीं हैं.
महिला ने परेशान करने का लगाया आरोप
वहीं, मारपीट करने वाली एक महिला का कहना है कि दोनों लोग उनके परिचित हैं. एक तो खुद उसका पति है. वे लोग उन्हें वहां परेशान कर रहे थे. इसलिए उन्होंने उन दोनों की पिटाई कर डाली. वहीं, मामले में नगर पुलिस का कहना है कि मारपीट की सूचना मिली है. मामले में किसी पक्ष ने फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई है. शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










