
बिजली के खंभे से टकराई स्कूटर, MBBS के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत
AajTak
कोझिकोड में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बिजली के खंभे में टकराने से एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
केरल के कोझिकोड में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां कोइलांडी के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई. बताया जाता है कि उनका स्कूटर एक बिजली के खंभे से टकरा गया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि कोइलांडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों एक दोपहिया वाहन पर सवार थे. तभी रात करीब 2 बजे उनका स्कूटर एक बिजली के खंभे से टकरा गया. अधिकारी ने बताया कि तीनों की उम्र करीब 19 साल थी और वे यहां के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज के MBBS के छात्र थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत
दुर्घटना कैसे हुई, अभी तक नहीं है साफ
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा. पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: बस्ती में होली के दिन भीषण एक्सीडेंट: THAR की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार; मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









