
Traffic Advisory: नवरात्रि में दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे प्रभावित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
इस साल चैत्र नवरात्रि 18 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक बड़े उत्साह से मनाई जाएगी. दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में मां कालका के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आएंगे, जिससे मंदिर के आसपास भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नवरात्रि के दौरान यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नवरात्रि के इन 10 दिनों में आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर बहुत ज्यादा भीड़ होने की संभावना है. इन सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थमने के साथ जाम लग सकता है. खासकर नेहरू प्लेस से मोदी मिल फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. कोई भी गाड़ी यहां खड़ी नहीं की जा सकेगी. वाहनों को सिर्फ तय किए गए पार्किंग स्थलों पर ही लगाना होगा.
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें. अगर संभव हो तो मेट्रो, बस या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इससे सड़कों पर निजी गाड़ियों की संख्या कम होगी और जाम से बचा जा सकेगा. वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, जैसे कि मथुरा रोड या अन्य आसपास की सड़कें, जहां से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है.
श्रद्धालुओं से यह भी अनुरोध है कि पैदल चलते समय फुट ओवर ब्रिज (FOB) का ही इस्तेमाल करें. पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की जाएगी, लेकिन सभी को नियमों का पालन करना होगा.
बता दें कि दिल्ली के कालकाजी मंदिर में नवरात्रि में खास पूजा-अर्चना होती है. इस बार भी भक्त दूर-दूर से मां के दरबार में पहुंचेंगे. लेकिन ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए समय से निकलना और सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










