
दिल्ली: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत
AajTak
दिल्ली के पालम में एक बिल्डिंग की बेसमेंट आग लग गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. इमारत के अंदर कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर मौजूद हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में एक पांच-मंजिला इमारत में आग लगने से करीब सात लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आ रही हैं. इसके साथ ही, अब तक करीब तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग इमारत के बेसमेंट में लगी, जिसमें कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर हैं. इमारत की दूसरी और तीसरी मंज़िल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं.
हादसे की जानकारी होने के बाद कई फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. इसके साथ ही, मौके पर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










