Video: फन फैलाए बीच सड़क पर बैठ गया जहरीला कोबरा, आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम
AajTak
आंध्र प्रदेश के प्रकासम में बीच सड़क पर बैठे कोबरा का वीडियो वायरल हुआ है. दोर्नाला-मरकापुरम मेन रोड पर फन फैलाए बैठे कोबरा को देखकर लोग वहीं रुक गए. करीब आधे घंटे तक इस कारण ट्रैफिक जाम लगा रहा. आधे घंटे बाद जब कोबरा वहां से गया तो लोगों ने राहत की सांस ली.
आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है जहां दोर्नाला-मरकापुरम मेन रोड पर फन फैलाए जहरीला कोबरा बैठा दिखा. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पेड्डाराविड़ू मंडल का है. कोबरा आधे घंटे तक यहां बीच सड़क पर बैठा रहा, जिस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और वहां ट्रैफिक जाम लग गया.
लोग इंतजार करते रहे कि कब कोबरा वहां से जाए, तो वे भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकें. इस दौरान कोबरा के पास जाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई. कोबरा को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उसका वीडियो बनाने लगे. फिर आधे घंटे बाद कोबरा वहां से रेंगते हुए चला गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़े. कोबरा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
बता दें, यह इलाका श्रीशैलम के पास का है. यहां के जंगल सांपों से भरे हुए हैं. आए दिन सड़क किनारे वाहन चालक सापों को आते-जाते देखकर डरते हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब कोई सांप सड़क पर आकर बैठ गया.
बीच सड़क पर भिड़े कोबरा और नेवला हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से भी कोबरा सांप और नेवले का वीडियो वायरल हुआ था. यहां पलिया गांव में बीच सड़क पर कोबरा सांप और नेवले की लड़ाई देखने को मिली थी. दोनों की लड़ाई देखने के लिए वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. लोग देखना चाहते थे कि दोनों की लड़ाई में किसकी जीत होती है. लोग तब तक वहां खड़े रहे जब तक कि कोबरा-नेवले की लड़ाई खत्म नहीं हो गई.
किसकी हुई जीत? सांप-नेवले की लड़ाई पूरे 5 मिनट तक चली. पहले तो लग रहा था कि 6 फीट लंबा कोबरा 1 फीट लंबे नेवले को हरा देगा. इस दौरान कोबरा ने नेवले पर काफी बार हमला भी किया, जिससे नेवले के मुंह से खून निकलने लगा. लेकिन नेवले ने हार नहीं मानी और वह लगातार रुक-रुककर कोबरा पर हमला करता रहा. अंत में उसने कोबरा के फन को अपने मुंह में दबोच लिया. फिर उसे लेकर खेत की तरफ बढ़ गया.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










