
Video: पाकिस्तान नहीं भारत के हैदराबाद की है कब्र वाली तस्वीर, जानिए Viral फोटो का सच
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कब्र की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इस पर ताला लगा हुआ है. तस्वीर को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं. अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है.
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर और उसके साथ किए जा रहे दावे को लेकर खूब हल्ला मचा हुआ है. बीते कुछ दिनों से कब्र पर ताले वाली एक तस्वीर शेयर की जा रही है. इसके साथ ये दावा किया गया कि पाकिस्तान में मृत महिलाओं के साथ रेप किया जा रहा है. इसी वजह से उनके माता पिता कब्र पर ताला लगाने को मजबूर हैं. हालांकि ऐसे मामले पाकिस्तान में कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन इस बार ये दावा भ्रामक साबित हुआ है.
जब इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई पता की गई तो जो तथ्य सामने आए वो वायरल कहानी से एकदम अलग थे. इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कब्र में जड़े गए ताले को लेकर बात की जा रही है. मामले की जानकारी करने के बाद पता चला है कि जिस कब्र की तस्वीर वायरल हुई थी, वो असल में पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारत के हैदराबाद की है. यह कब्र मदन्नापेट की दरबजंग कॉलोनी में है. ये उस महिला की है, जिसकी मौत करीब दो साल पहले हो गई थी. अब इस कब्र पर लगाए गए ताले को लेकर जो सच सामने आया उसके मुताबिक यह लॉक इसलिए लगाया गया है ताकि कोई अपने किसी मृत परिजन को यहां नहीं दफना सके.
बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलने के चलते कई बार लोग पुरानी कब्र पर नए शव को दफना देते हैं. ऐसे में अपने पूर्वजों की कब्र को बचाने के लिए स्थानीय लोग इस तरह से ताला लगाकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं.
क्या बोला वीडियो वाला शख्स?
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया, 'एक साल पहले मेरे दोस्त की वालदा (मां) का इंतेकाल हो गया था, तब मैं यहां पर आया हुआ था. अब मैंने फेसबुक खोला, देखा सोशल मीडिया पर गैर गलत बातें हो रही थीं, तो मैंने सोचा कि मैं तो ये मजार देख चुका हूं.
तब मैं यहां आया, यहां आकर फोटो ली और उसे वायरल किया. कई लोग बोल रहे थे ये पाकिस्तान की है, मगर ये पाकिस्तान की नहीं है. ये इंडिया हैदराबाद के मदन्नापेट की दरबजंग कॉलोनी में है. वहां का कब्रिस्तान है ये. और ये एक बुजुर्ग की है. ये एक से डेढ़ साल पुरानी कब्र है.'

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










