
Video: नाबालिग ने की महिला को कार से कुचलने की कोशिश, ऐसे बची जान
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग ने कार से अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को कुचलने की कोशिश की. हालांकि, इस घटना में किसी तरह महिला की जान बच गई. इस पूरी घटना का अब वीडियो सामने आया है. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को भी पकड़ लिया है.
पुणे के आलंदी के पास वडगांव घेनंद गांव में मामूली विवाद के कारण एक नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली महिला को कार के नीचे कुचलने की कोशिश की. यह घटना शनिवार की है. इस घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है. महिला के कार से कुचलने की नाबालिग की करतूत की लोगों ने वीडियो बना ली.
बताया जाता है कि नाबालिग के परिजनों और घायल महिला के परिजनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. दोनों परिवारों के बीच सालों से पुराना विवाद चला आ रहा है. दोनों परिवार एक दूसरे के पड़ोसी है. शनिवार को भी पड़ोस में रहने वाले इन दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ.
दोनों की घर के लोग एक दूसरे से बहस और कहासुनी हो रही थी. इसी बीच आरोपी नाबालिग ने घर से कार निकाली और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर आया और पड़ोस की महिला को टक्कर मार दी. कार से धक्का लगने के बाद महिला दूर छिटक गई, इस कारण उसकी जान बच पाई.
बताया जाता है कि घर वालों से झगड़ा होने के कारण नाबालिग गुस्से में था. यही कारण है कि उसने तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए महिला को कुचलने की कोशिश की. इसी ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई. पुलिस ने नाबालिग को अब हिरासत में ले लिया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








