
Video: दिल्ली के न्यू अशोक नगर में महिलाओं से मारपीट... मां-बेटी अस्पताल में भर्ती
AajTak
न्यू अशोक नगर में करीब 10 लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल मां और बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल काजल ने बताया कि करीब 10 लोग उसके घर आए और उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी. उसके चाचा रामविलास और उनके बेटे इस घटना के मास्टरमाइंड हैं.
दिल्ली के न्यू अशोक नगर में करीब 10 लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी परिवारों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है. इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
दरअसल, शनिवार रात न्यू अशोक नगर थाने में झगड़े की पीसीआर कॉल आई थी. आईओ मौके पर पहुंचे और पता चला कि घायल काजल और उसकी मां सुनीता को पीसीआर ने एलबीएस अस्पताल पहुंचाया है. आईओ जब एलबीएस अस्पताल पहुंचे, तो घायल काजल ने बताया कि करीब 10 लोग उसके घर आए और उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें- बिछाया गमछा और बैठ गए घेरा बनाकर, Delhi Metro में अब ये क्या हो रहा?
चाचा रामविलास और उसके बेटे पर हमला का आरोप
उसने आगे बताया कि उनके चाचा रामविलास और उसके बेटे चित्रांशु, प्रियांशु और बेटू इस घटना के मास्टरमाइंड हैं, क्योंकि परिवारों के बीच संपत्ति विवाद चल रहा है. शिकायतकर्ता के बयान और एमएलसी के आधार पर धारा 110/351(2)/331(8)/3(5) के साथ 191 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
देखें वीडियो...

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







