
VIDEO: जब Delhi Metro में सफर करने पहुंचे विदेशी पर्यटक, तारीफों के बांधे पुल
AajTak
विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली मेट्रो में मिली बहुत सी सुविधाओं को देख हैरानी जताई. इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई दे रहे दोनों लोग आयरलैंड से आए पर्यटक हैं.
दिल्ली मेट्रो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है. कभी इसके पीछे का कारण सीट के चलते लोगों के बीच हुए झगड़े रहता है. तो कभी रील्स बनाए जाने के कारण अन्य यात्रियों को होने वाली दिक्कत. मगर इस बार कारण कुछ अलग है. दरअसल दो विदेशी दिल्ली मेट्रो में सफर करने पहुंचे. वो यहां की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. साथ ही बहुत सी सुविधाओं को देख हैरानी भी जताई. इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई दे रहे दोनों लोग आयरलैंड से आए पर्यटक हैं.
दोनों ने दिल्ली मेट्रो में मिले अपने अनुभव को शेयर किया है. इनका कहना है कि दुनिया भर की जितनी भी मेट्रो में इन्होंने सफर किया है, ये उनमें से सबसे अधिक "सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ" में से एक है. इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है. इनके नाम इसाबेल गेराघटी और कॉलिन फिनर्टी है. जो हैं तो आयरलैंड से लेकिन रहते वियतनाम में हैं. दिल्ली को लेकर पहले से मौजूद गलतफहमियों और पर्यटकों की सुरक्षा पर जताई गई चिंता के बावजूद कपल ने मेट्रो ट्रैवल से जुड़ी कई शंकाओं को दूर किया है.
मेट्रो की तारीफ करते हुए पर्यटकों ने अपने सफर की शुरुआत उस एरिया से की, जहां सामान स्कैन होता है. इसे इन्होंने सुरक्षा के लिए एक बेहद जरूरी कदम बताया. दोनों को इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन पसंद आई. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भारी ट्रैफिक से बचने के अलावा, हम इस बड़े शहर को आसानी से नेविगेट करने में सक्षम रहे और एक बार के ट्रैवल के लिए 30-50 रुपये से अधिक खर्च नहीं करते थे. हमें पैसे को लेकर टुकटुक वालों के साथ बहस करने की जरूरत नहीं पड़ी, इससे हमें आर्थिक और भावनात्मक रूप से राहत मिली है.' लोग इनके वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










