
Video: जंगल में फॉरेस्ट गार्ड और टाइगर आमने-सामने, सूझबूझ से बचाई जान
AajTak
फॉरेस्ट गार्ड्स की जिंदगी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है. जंगली जानवरों के बीच काम करने के कारण उन्हें हर पल अपनी जान का खतरा रहता है. बावजूद इसके, वे न केवल जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने कर्तव्य को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दो फॉरेस्ट गार्ड्स ने अपनी सूझबूझ से टाइगर के हमले से खुद को बचाया.
फॉरेस्ट गार्ड्स की जिंदगी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है. जंगली जानवरों के बीच काम करने के कारण उन्हें हर पल अपनी जान का खतरा रहता है. बावजूद इसके, वे न केवल जंगल और वन्यजीवों की रक्षा करते हैं, बल्कि अपने कर्तव्य को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे दो फॉरेस्ट गार्ड्स ने अपनी सूझबूझ से टाइगर के हमले से खुद को बचाया.
टाइगर के करीब होने का एहसास यह घटना अन्नुलाल और दाहाल नामक दो फॉरेस्ट गार्ड्स के साथ घटी, जब वे जंगल में गश्त कर रहे थे।.अचानक उन्हें आसपास टाइगर की मौजूदगी का एहसास हुआ. खतरा भांपते ही दोनों तुरंत एक घने पेड़ पर चढ़ गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर दूर से धीरे-धीरे उनकी ओर बढ़ रहा था. कुछ दूरी पर पहुंचकर उसे शिकार की आहट महसूस होती है, जिससे उसकी चाल धीमी हो जाती है.
देखें वायरल वीडियो
गार्ड्स की सूझबूझ ने बचाई जान टाइगर पेड़ के पास आकर गार्ड्स की ओर देखने लगता है. कुछ देर तक वह वहीं खड़ा रहता है और फिर वापस लौट जाता है। इस खतरनाक मुठभेड़ के बाद दोनों गार्ड्स सुरक्षित अपने घर लौटने में कामयाब रहे.
वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम यह वीडियो आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने अपने ट्विटर हैंडल @ParveenKaswan पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'यह बहादुरी और प्रजेंस ऑफ माइंड की शानदार मिसाल है. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में ड्यूटी के दौरान दो गार्ड्स का सामना टाइगर से हुआ. इस घटना को अन्नुलाल ने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया.
प्रवीण कासवान ने बताया कि यह घटना पिछले महीने की है, जब दोनों गार्ड्स गश्त पर थे. बाघ की आहट सुनते ही वे सतर्क हो गए और पेड़ पर चढ़ गए. सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स गार्ड्स की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस घटना को फील्ड जॉब की चुनौतियों का प्रतीक मान रहे हैं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









