
VIDEO: क्लाइमेट रैली में फलस्तीनियों पर बोलीं ग्रेटा, गुस्से में स्टेज पर आया शख्स और फिर...
AajTak
Greta Thunberg Viral Video: सोशल मीडिया पर ग्रेटा थनबर्ग का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वो क्लाइमेट रैली में फलस्तीन पर बोलने लगी थीं, तभी एक शख्स गुस्से में स्टेज पर आ गया.
स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग एम्सटर्डम में एक भाषण दे रही थीं, तभी वहां एक शख्स आया और उनके हाथ से माइक छीनने लगा. शख्स ने आरोप लगाया कि ग्रेटा ने क्लाइमेट रैली को राजनीति इवेंट में बदल दिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि ग्रेटा स्टेज पर भाषण दे रही हैं. तभी वहां एक शख्स आता है और उनके हाथ से माइक छीनने की कोशिश करता है.
दरअसल ग्रेटा ने स्टेज पर एक फलस्तीनी और एक अफगान महिला को बोलने के लिए आमंत्रित किया था. तभी ये शख्स वहां आ गया. उसने कहा, 'मैं यहां क्लाइमेंट पर हो रहे प्रदर्शन के लिए आया हूं, ना कि राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए.' ग्रेटा ने स्टेज से कहा था, 'एक क्लाइमेट जस्टिव मूवमेंट के तौर पर हमें उनकी आवाज सुननी चाहिए, जिनका उत्पीड़न हो रहा है और जो आजादी और न्याय के लिए लड़ रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता के बिना कोई क्लाइमेट जस्टिस नहीं हो सकता.'
इस दौरान ग्रेटा ने पारंपरिक फलस्तीनी स्कार्फ भी पहना हुआ था. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रैली में मौजूद लोग फलस्तीन के समर्थन में नारे लगा रहे थे. वहीं इस शख्स से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि वह गाजा के साथ खड़ी हैं. इस पर भी काफी विवाद हुआ. यहां तक कि इजरायल की सेना ने भी प्रतिक्रिया दी थी.
इजरायल के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश के सिलेबस से ग्रेटा से जुड़े कंटेंट को हटा दिया जाएगा. नीदरलैंड में आम चुनाव करीब आ रहे हैं. बड़ी तादाद में लोग एम्सटर्डम में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार, करीब 70,000 लोग रैली में शामिल हुए. इनमें ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व ईयू क्लाइमेट चीफ फ्रांस टिम्मरमन्स भी शामिल थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










