
VIDEO: क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, चंद सेकेंड में मौत
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की पिच पर ही मौत हो गई. ये पूरी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई. दरअसल क्रिकेटर को अचानक पिच पर दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद वो वहीं बैठ गया. जब तक अन्य खिलाड़ी उसे संभाल पाते तब तक देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो गई.
महाराष्ट्र के जालना में क्रिकेट खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल जालना के डॉक्टर फ्रेजर बॉयज़ मैदान पर आयोजित एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी अचानक पिच पर बैठ गया और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी. जब तक लोगों को कुछ समझ आता तब तक उसकी मौत हो गई. मृतक खिलाड़ी की पहचान मुंबई के नालासोपारा के रहने वाले विजय पटेल के रूप में हुई है.
क्रिकेट खेलने के दौरान बल्लेबाज की मौत
यह चौंका देने वाली घटना क्रिसमस के अवसर पर आयोजित 'क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट मैच' के दौरान हुई. खेलते समय विजय पटेल को अचानक दिल का दौरा पड़ा. मैदान पर मौजूद साथी खिलाड़ियों और आयोजकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी.
हालांकि, विजय पटेल की मौत के पीछे की आधिकारिक वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच और अनुमान के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय पटेल खेल के दौरान पूरी तरह से फिट और उत्साहित नजर आ रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और देखते ही देखते मैदान पर गिर पड़े. साथी खिलाड़ियों ने तुरंत मेडिकल सहायता बुलाने की कोशिश की, लेकिन विजय को बचाया नहीं जा सका.
परिवार में पसरा मातम

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










