
Video: कानपुर-झांसी हाइवे पर कार सवार महिला की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों से की मारपीट
AajTak
UP News: जालौन में झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे-27 पर कार सवार महिला ने टोल की महिला कर्मचारियों से मारपीट की. दरअसल, कार सवार महिला और उसका पति बिना टोल दिए गाड़ी निकालने का प्रयास कर रहे थे. टोल पर मौजूद महिला कर्मियों ने उन्हें रोका तो महिला ने मारपीट शुरू कर दी. घटना सीटीटीवी में कैद हो गई.
UP News: जालौन में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 स्थित आटा टोल प्लाजा पर कार सवार महिला और उसका पति बिना टोल दिए गाड़ी निकालने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद महिला कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. गुस्से में आकर कार सवार महिला ने टोल की महिला कर्मचारियों को मारना पीटना शुरू कर दिया. जवाब में गुंडागर्दी करने वाली महिला को भी पीट दिया गया. मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस मारपीट की शिकायत दोनों पक्षों ने थाने में की है.
घटना जालौन के आटा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे-27 स्थित आटा टोल प्लाजा की है. यहां उरई की तरफ से एक कार कानपुर की ओर जा रही थी. कार आटा टोल प्लाजा की लेन-1 से निकलने के लिए पहुंची. लेकिन फास्ट टैग न होने के कारण गाड़ी वहां से नहीं निकल पाई. जिस पर वहां मौजूद महिला टोल कर्मी ने कार में सवार युवक से टोल टैक्स मांगा.
युवक ने इसे अनसुना करते हुए कार में बैठी अपनी पत्नी को उतारकर साइड में लगे बैरीकेट हटाने को कहा. महिला कार से उतरी और बैरीकेट हटाने लगी. यह सब देखकर टोल पर मौजूद महिला कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन उस महिला ने महिला टोल कर्मी को धक्का देते हुए बैरीकेट हटाना शुरू कर दिया. तभी टोल की अन्य महिला कर्मचारी भी आ गईं और उन्होंने बैरीकेट दोबारा डाल दिए.
इसको लेकर कार से उतरकर सफेद ड्रेस पहने महिला ने टोल कर्मियों से हाथापाई कर दी. जबाब में टोल की महिला कर्मी ने उस महिला की जमकर पिटाई कर डाली. मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. साथ ही उस महिला के साथ मौजूद युवकों ने भी इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
घटना की सूचना टोल कर्मियों ने पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले को शांत कराया. दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मामले में टोल कर्मी आरती ने बताया कि कार सवार की गाड़ी में फास्ट टैग नहीं लगा था और न ही वह टोल पर किसी प्रकार की रसीद कटा रहा था. वह अपने आप को बजरंगदल का सदस्य बता रहा रहा था. जिसके बाद कार में सवार युवक ने महिला से कहकर बैरीकेट हटवाया. हमनें महिला को रोका लेकिन वह मारपीट करने लगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










