
Video:एयरहोस्टेस ने लगाई थी फिलिस्तीन से जुड़ी ये पिन, यहूदी पैसेंजर ने देखा तो चिल्लाने लगी...
AajTak
इजरायल-फिलिस्तीन का मसला सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है. इसका असर दुनियाभर में दिखता है, जहां नफरत और अविश्वास की घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में, मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला. एक वायरल वीडियो में एक यहूदी यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच गरमा-गरम बहस होती दिख रही है
इजरायल-फिलिस्तीन का मसला सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं रह गया है. इसका असर दुनियाभर में दिखता है, जहां नफरत और अविश्वास की घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
हाल ही में, मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला. एक वायरल वीडियो में एक यहूदी यात्री और फ्लाइट अटेंडेंट के बीच गरमा-गरम बहस होती दिख रही है. बहस की वजह बनी फ्लाइट अटेंडेंट का एक पिन, जो फिलिस्तीन के झंडे के रंग जैसा दिख रहा था. यात्री ने इसे आतंकवाद के समर्थन का प्रतीक बताते हुए अटेंडेंट पर निशाना साधा.
यात्री ने लगाए 'पक्षपात' के आरोप यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट पर आरोप लगाया कि वह 'यहूदी विरोधी' हैं. और ये पिन लगाकर आतंकवाद का समर्थन कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि क्या मुझे यहूदी होने की वजह से मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है. मुझे विमान से उतरने से रोका जा रहा है?
देखें वायरल वीडियो
वीडियो रिकॉर्डिंग पर विवाद फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को बताया कि अमेरिकी उड्डयन नियमों के अनुसार, फ्लाइट के अंदर वीडियो रिकॉर्डिंग करना मना है. अटेंडेंट ने यह भी दावा किया कि यात्री ने उन पर हाथ उठाया, हालांकि यात्री ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.
पुलिस को बुलाना पड़ा यात्री का कहना है कि उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया गया और पुलिस को बुलाया गया। बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्री ने कोई कानून नहीं तोड़ा है. हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही यात्री को विमान से बाहर निकाला गया.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










