
Video: अहमदाबाद में बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
AajTak
अहमदाबाद के सैजपुर-बोघा में आइसक्रीम वैन की बैटरी चार्जिंग के दौरान आग लग गई. घटना में 5 लोग फंसे थे, जिनमें से दो ने पहली मंजिल से कूदकर जान बचाई. एक घायल अस्पताल पहुंचा, तीन लोग छत के रास्ते उतरे. आग और रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो गया है. फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
अहमदाबाद के सैजपुर-बोघा इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हेवमोर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर की बैटरी से चलने वाली आइसक्रीम वैन में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग चार्जिंग के दौरान ओवरलोड के कारण लगी, जिससे तीन वैन जलकर खाक हो गईं. घटना सुबह करीब 6:12 बजे की है, जब फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर 7:25 बजे तक आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त दो मंजिला मकान में पांच लोग फंसे हुए थे. इनमें से दो ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें से एक को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बाकी तीन लोग बाल्कनी के जरिए पास की छत पर चढ़े और सुरक्षित नीचे उतर आए.
यह भी पढ़ें: 9 महीने के बच्चे ने निगला LED बल्ब, अहमदाबाद में सफल सर्जरी से ऐसी बची जान
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को जान बचाते हुए देखा जा सकता है. जिस इमारत में यह घटना हुई, वह रिहायशी इलाके में स्थित है और मकान किराए पर आइसक्रीम कंपनी को डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के रूप में दिया गया था. आग की वजह से पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोग घबरा गए.
देखें वीडियो...
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट व ओवरलोड को आग की वजह माना जा रहा है. गनीमत रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










