
Veg Burger में निकले मांस के पीस तो शाकाहारी परिवार में मच गया हड़कंप, Zomato से किया था फूड ऑर्डर
AajTak
Gwalior News: ग्राहक आशीष शर्मा ने फूड पार्सल का वीडियो बनाया और उसे बाकायदा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. भावनाएं आहत होने की वजह से ग्राहक ने अब उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया है. फोरम के माध्यम से ग्राहक ने जोमैटो और बर्गर बडी को उनकी गलती का एहसास दिलाने का निर्णय लिया है.
Gwalior News: भूख लगे और कुछ स्वादिष्ट भोजन खाने का मन करे, तो ऑनलाइन ऑर्डर कीजिए. चंद मिनट में ही आपके घर पर लजीज व्यंजन पहुंच जाएगा. यह विज्ञापन देखकर युवाओं में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का क्रेज बढ़ गया है, लेकिन कई बार ऑनलाइन मंगाया गया फूड आपको परेशान भी कर सकता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश ग्वालियर में सामने आया है. जहां एक शाकाहारी परिवार ने ऑनलाइन वेज फूड ऑर्डर किया था, लेकिन जोमैटो के डिलीवरी बॉय उनके घर पर नॉनवेज फूड डिलीवर्ड कर दिया गया. नॉनवेज फूड देखकर ब्राह्मण परिवार में हड़कंप मच गया.
यह पूरा मामला 2 फरवरी का है. थाटीपुर इलाके की भगवान कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने 2 फरवरी को अपने घर वालों के साथ बाहर का भोजन करने का मन बनाया. इसके लिए उन्होंने जोमैटो के जरिए ग्वालियर शहर के Burger Buddy रेस्टोरेंट से वेज बर्गर और चोको लावा ऑर्डर कर दिया. पूरा परिवार लजीज व्यंजन का इंतजार कर रहा था. जोमैटो का डिलीवरी बॉय फूड डिलीवरी करने के लिए भी पहुंच गया.
अजीब स्वाद लगा स्वाद
आशीष शर्मा ने जोमैटो के डिलीवरी बॉय से फूड डिलीवरी ले ली और इसके बाद पूरा घर लजीज व्यंजन को चखने के लिए एक साथ बैठ गया, लेकिन जब फूड बॉक्स को खोला गया तो उन्हें एहसास हुआ कि चोको लावा (Choco Lava) और बर्गर (Burger) में कुछ गड़बड़ है. पहले उन्होंने इसे नजर अंदाज किया, लेकिन जब परिवार के एक दो सदस्यों ने उसे चखा, तो उन्हें बहुत अजीब स्वाद लगा.
उल्टियां करने लगे परिजन
इसके बाद जब उन्होंने ध्यान से देखा तो मालूम हुआ कि जिसे वे वेज फूड समझ कर खा रहे हैं वह तो प्योर नॉनवेज है. यह देखते ही परिवार के सदस्यों के बीच हड़कंप मच गया. जिन परिवार के सदस्यों ने फूड चख लिया था, वह उल्टियां करने लगे. इसकी शिकायत तुरंत आशीष शर्मा ने जोमैटो और बर्गर बडी में की, लेकिन जोमैटो ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










