
vastu Tips For Fridge : क्या आपका फ्रिज वास्तु अनुसार सही दिशा में है? इन नियमों को ना करें इग्नोर
AajTak
vastu Tips For Fridge: किचन में फ्रिज केवल खाने-पीने की वस्तुएं रखने का साधन नहीं है, बल्कि इसे सही दिशा में रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा और शांति भी बनी रहती है. यदि फ्रिज का दरवाजा गलत दिशा की ओर खुलता है, तो इसके कई नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं
vastu Tips For Fridge Direction: हमारे घर में होम एप्लायंसेज हमारी जिंदगी को आसान और व्यवस्थित बनाते हैं. खासकर किचन में कई ऐसे उपकरण होते हैं जो ना सिर्फ समय बचाते हैं बल्कि खाना बनाने और रोजमर्रा के कामों को भी सही तरीके से करने में मदद करते हैं. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण उपकरण है फ्रिज. फ्रिज सिर्फ खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने का काम नहीं करता, बल्कि इसे सही दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति भी बनी रहती है.
दिशावास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज को किचन के आग्नेय कोण (South-East corner) में रखना सबसे शुभ माना जाता है. आग्नेय कोण को अग्नि तत्व से जोड़ा जाता है , चूंकि फ्रिज ठंडा करने का काम करता है, इसलिए इसे आग्नेय दिशा में रखने से सकारात्मक संतुलन बना रहता है. इससे घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. इससे परिवार में सामंजस्य भी बना रहता है.
दरवाजे की दिशा
सिर्फ दिशा ही नहीं, बल्कि दरवाजे के खुलने का तरीका भी महत्वपूर्ण है. कोशिश करें कि फ्रिज का दरवाजा आसानी से खुल सके. उसे रोजमर्रा के काम में कोई बाधा न हो. ऐसा करने से न केवल घर की ऊर्जा का संतुलन बना रहता है, बल्कि परिवार के लोग भी रोजमर्रा के कामों में सहजता और सुकून महसूस करते हैं.
इसलिए यह कहा जा सकता है कि फ्रिज का दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुलना सिर्फ वास्तु नियमों का पालन नहीं है, बल्कि यह घर में खुशहाली, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का एक सरल और प्रभावशाली तरीका है.
गंदगी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










