
Vastu Tips: घर से तुरंत हटाएं ये 5 चीजें, वरना उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
AajTak
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में चीजों को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी माना गया है. ठीक ऐसे ही घर में कुछ गलत चीजों के होने से घर से मां लक्ष्मी की कृपा दूर होने लगती है. आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. घर में मौजूद कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, तो इसका असर सीधा-सीधा परिवार के सदस्यों की सेहत, आपसी रिश्तों, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.
ऐसा भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन घरों में निवास करती हैं जो स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं. लेकिन, अगर घर में खराब वस्तुएं पड़ी हों जो वास्तु दोष पैदा करती हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा धीरे-धीरे कम होने लगती है. नतीजनत घर में धन की कमी, आपसी तनाव और तरक्की में रुकावट जैसी परेशानियां आने लगती हैं. आइए जानते हैं वो चीजें कौन सी हैं.
1. बंद घड़ी: घर में खराब या बंद पड़ी हुई घड़ी को रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावट, ठहराव और प्रगति में बाधा लाती है. इससे घर के सदस्यों की तरक्की थम जाती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए, घर में हमेशा चलती हुई घड़ी ही रखें और खराब घड़ी को तुरंत हटा दें.
2. जंग लगा लोहा: टूटा-फूटा और जंग लगा लोहे का सामान घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है. यह दरिद्रता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. घर में जंग लगे लोहे का जमा होना कार्यक्षेत्र में असफलता, आर्थिक हानि और स्वास्थ्य समस्याओं को भी आमंत्रित करता है. इसलिए इस तरह का सामान तुरंत घर से बाहर कर दें.
3. छत पर कबाड़: कई लोग अपने घर की छत पर पुराने सामान या कबाड़ जमा कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर पड़ा कबाड़ घर की सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है. इससे घर के लोगों में मानसिक तनाव बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा भी दूर हो जाती है. छत और घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें.
4. मृत परिजनों के कपड़े: मृत व्यक्तियों की पुरानी वस्तुएं, विशेषकर उनके कपड़े, घर में नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन अशांत रहता है. इन कपड़ों को दान करना या सही तरीके से हटा देना बेहतर माना जाता है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










