
Vastu Shastra Upay: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर न लगाएं ये चीजें, नहीं तो उल्टे पांव लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
AajTak
Vastu Shastra Upay: घर में छोटी छोटी गलतियां भी वास्तु दोष का कारण बन सकती है चाहे वो गंदगी हो या मुख्य द्वार हो. साथ ही, इन गलतियों से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का निवास भी होता है.
Vastu Shastra Upay: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जिस तरह घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाता है, उसी तरह घर का मुख्य द्वार बनाते समय भी वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि घर का मुख्य द्वार सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आगमन का मार्ग माना जाता है. इसी के साथ घर का प्रवेश द्वार सही दिशा में बनाया जाना बेहद जरूरी है ताकि घर में केवल सकरात्मक ऊर्जा वास कर सके.
साथ ही, आपके घर का मुख्य द्वार एक संक्रमण क्षेत्र है, जो घर को अंदर और बाहर से जोड़ने का काम करता है. वास्तु के अनुसार, अगर घर का मुख्य दरवाजा सही दिशा में होता है, तो घर में सौभाग्य और सुख का प्रवेश होता है. इसलिए घर बनवाते समय प्रवेश द्वार पर भी वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर कौन सी चीजें नहीं लगानी चाहिए.
मुख्य द्वार पर न करें ये गलतियां
घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा, मुख्य द्वार का रंग ठीक होना चाहिए. मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और आकर्षित रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर के मुख्य द्वार पर ये सभी गड़बड़ियां होंगी तो जीवन में आने वाली सफलता के अवसर कम हो जाते हैं.
चित्र ऐसे न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे हुए चित्रों में गड़बड़ है तो ये इससे भी वास्तु दोष लग सकता है. जैसे- घर में लगे हुए चित्रों का खराब होना, चित्रों पर धूल जमा होना, एक साथ बहुत सारे चित्रों का लगा होना, इससे घर में बेवजह के वाद-विवाद हो सकते हैं और रिश्ते खराब होंगे.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












