
अचानक मेट्रो में ये क्या करने लगी महिला! पास बैठे लोग भी घबराए, Viral Video
AajTak
मेट्रो में महिला ने अचानक ऐसी हरकत की कि लोग हैरान रह गए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
आज के दौर में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इस हद तक बढ़ गया है कि कई लोग इसके लिए सीमाएं भूलते नजर आ रहे हैं. पब्लिक जगहों से लेकर जोखिम भरे लोकेशन तक, हर जगह वीडियो बनाने की होड़ लगी है. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है.
वायरल क्लिप में एक युवती दिल्ली मेट्रो के अंदर रील शूट करती दिख रही है. बताया जा रहा है कि मेट्रो में यात्री सामान्य तरीके से बैठे हुए थे, तभी अचानक यह युवती तेज आवाज में चिल्लाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने लगी. उसकी इस हरकत ने माहौल को असहज बना दिया और आसपास बैठे लोग हैरान रह गए.
दृश्य में साफ नजर आता है कि युवती पूरी तरह कैमरे पर केंद्रित है और उसे आसपास बैठे यात्रियों की कोई परवाह नहीं है. उसका व्यवहार देखकर पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है, लेकिन जैसे ही पता चला कि यह सब रील के लिए किया जा रहा है, कई लोग अचंभित रह गए.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










