
Varun Chakraborty Threaten: 'भारत मत आना...', टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिली धमकी, डिप्रेशन में आ गया
AajTak
टीम इंडिया के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में ट्रम्प कार्ड साबित हुए मिस्ट्रीमैन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को धमकी मिली थी कि वो भारत वापस ना आए, आखिर ये पूरा मामला क्या है? वरुण तब डिप्रेशन में आ गए थे.
Varun Chakraborty got threats call: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी गेंदों से मैच पलटने वाले वरुण चक्रवर्ती का ताजा खुलासा चौंकाने वाला है. दरअसल, वरुण का कहना है कि 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन जोरदार नहीं था तो उनको फोन पर धमकी भरे कॉल आए थे.
वरुण ने कहा कि टीम इंडिया का तब सफर जल्दी खत्म हो गया था, तब उनको लगा था कि अब शायद उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म हो गया है. ध्यान रहे वरुण का टी20 डेब्यू जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हुआ था. उसके बाद उनका चयन विराट कोहली के नेतृत्व वाली टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में किया गया था.
वरुण ने तब उस टूर्नामेंट के दौरान कुल 3 मैच खेले थे, लेकिन वो एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. वरुण तब दुबई में भारत की 10 विकेट से पाकिस्तान से मिली पाकिस्तान से हार वाली टीम के भी सदस्य थे. जो किसी भी वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान से पहली हार थी.
वरुण ने यूट्यूब शो में मशहूर एंकर गोबीनाथ से कहा- यह मेरे लिए एक बुरा समय था. मैं डिप्रेशन में था क्योंकि मुझे लगा कि मैं वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद जस्टिस नहीं कर पा रहा हूं. मुझे एक भी विकेट नहीं ले पाने का अफसोस था. उसके बाद तीन साल तक मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ, इसलिए मुझे लगता है कि टीम में वापसी मेरे डेब्यू से कहीं ज्यादा कठिन थी.
𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦! 🇮🇳🏆 🏆 🏆 The Rohit Sharma-led #TeamIndia are ICC #ChampionsTrophy 2025 𝙒𝙄𝙉𝙉𝙀𝙍𝙎 👏 👏 Take A Bow! 🙌 🙌#INDvNZ | #Final | @ImRo45 pic.twitter.com/ey2llSOYdG
मुझे अपने बारे में (2021 के बाद) बहुत कुछ बदलना पड़ा. मुझे अपना रूटीन, प्रैक्टिस बदलना पड़ी. पहले मैं एक सत्र में 50 गेंदों का अभ्यास करता था, मैंने इसे दोगुना कर दिया. बिना यह जाने कि सेलेक्टर मुझे वापस बुलाएंगे या नहीं, यह मुश्किल था. तीसरे साल के बाद मुझे लगा कि सब खत्म हो गया हैः हमने आईपीएल जीता और फिर मुझे कॉल आया़ उसके बाद मैं बहुत खुश था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












