
Varun Chakaravarthy: राजकोट टी20 क्यों हारी टीम इंडिया, 'पंजा' जड़ने वाले वरुण चक्रवर्ती ने कर दिया खुलासा
AajTak
लगातार दो मैचों में जीत के बाद भारत को यह हार झेलनी पड़ी. हार के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम को मिली इस मात की वजह बताई है.
Varun Chakravarthy says Pitch became very slow: : राजकोट टी20 में भारत की हार से 5 मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड अब 1-2 से पीछे है. बाकी बचे दो मैचों में जोरदार संघर्ष देखने को मिलेगा. चौथा टी20 मुकाबला 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा. लगातार दो मैचों में जीत के बाद भारत को यह हार झेलनी पड़ी. हार के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम को मिली इस मात की वजह बताई है.
वरुण चक्रवर्ती का मानना है कि राजकोट की पिच दूसरी पारी में धीमी हो गई थी, जिसका टीम को अनुमान नहीं था और इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पराजय का सामना करना पड़ा. मैच में बड़ा स्कोर बनने के अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 171 रन बनाए, जबकि एक समय उसका स्कोर 8 विकेट पर 127 रन था. भारतीय टीम लक्ष्य से 26 रन पीछे रह गई
33 साल के वरुण चक्रवर्ती ने कहा,‘मुझे लगा था कि ओस गिरेगी और उसका असर होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पिच काफी धीमी हो गई थी और उनके लेग स्पिनरों को काफी मदद मिली पहली पारी में पिच इतनी धीमी नहीं थी लिहाजा उन्हें फायदा मिला.’
उन्होंने कहा,‘आदिल राशिद एक लीजेंड है और उन्हें पता है कि कैसे गेंदबाजी करनी है. उनका रफ्तार पर नियंत्रण है.’ यह दूसरी बार है कि चक्रवर्ती ने 5 विकेट (4-0-24-5) झटके, लेकिन टीम हार गई.
चक्रवर्ती ने कहा, ‘मैं शिकायत नहीं करूंगा क्योंकि खेल में यह होता है. कई बार मैं 5 विकेट नहीं भी लेता हूं तो हम हार जाते हैं. मैं शिकायत नहीं करूंगा. मेरा काम टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और मैं वही कर सकता हूं.’
4 ओवरों में 46 रन देने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का बचाव करते हुए उन्होंने कहा ,‘बिश्नोई बेहतरीन गेंदबाज है. पिछले मैच में मैंने 38 रन दिए थे और उसने 27 रन दिए थे. किसी भी मैच में किसी के भी साथ ऐसा हो सकता है. एक मैच के आधार पर राय नहीं बनानी चाहिए. मुझे यकीन है कि वह अगले मैच में शानदार वापसी करेगा.’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











