
Vande Mataram Debate Live: 'वंदे मातरम् बोलने वाले लोगों को इंदिरा जी ने जेल में बंद किया...', राज्यसभा में बोले अमित शाह
AajTak
Vande Mataram Rajya Debate: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जोरदार बहसें चल रही हैं. सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर जोरदार बहस हुई. जिसमें पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत की तो विपक्ष की ओर प्रियंका गांधी ने सत्ता पक्ष पर पलटवार किया. आज इसी मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा होने वाली है.
Vande Mataram Rajya Sabha Debate Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र में तमाम मुद्दे उठ रहे हैं. दोनों ही सदनों में SIR, BLO की मौतों और इंडिगो संकट का मुद्दा उठ रहा है. कई बार बहसें हंगामों में भी तब्दील हो जा रही हैं. इसी बीच मंगलवार को राज्यसभा में भी बड़ी बहस होने जा रही है. सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर जोरदार बहस हुई. आज इसी मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है. अमित शाह इस मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत की है. इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल, के लक्ष्मन, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपना पक्ष रखने वाले हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









