
Vande Bharat Trial Run: अब इस राज्य को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, देखें ट्रायल रन का वीडियो
AajTak
Indian Railways: देश में एक के बाद एक अलग-अलग राज्यों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल रहा है. देश में अबतक 14 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं. अब एक और राज्य को वंदे भारत का तोहफा मिलने जा रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
New Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे लगातार देशभर में वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क को बढ़ाने का काम कर रहा है. एक के बाद एक कई राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल रही है. इसी कड़ी अब केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. केरल को इसी महीने पहली वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है. केरल में वंदे भारत का ट्रायल रन आज (सोमवार) यानी 17 अप्रैल की सुबह किया गया.
तिरुवनंतपुरम से सुबह 5:30 बजे वंदे भारत ट्रेन को एर्नाकुलम उत्तर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया. बता दें, केरल को मिलने वाली ये वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक 530 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगी. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन करीब 11 स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, इस पूरी योजना के लिए 64,000 रुपये खर्च किए जा रहे हैं.
#WATCH | Trial run of Vande Bharat train, first for Kerala is underway. The trail run started from Thiruvananthapuram at 5.10 am and reached Ernakulam North Railway Station. pic.twitter.com/VZiJXLEizE
बता दें, देश में अबतक 14 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में एक हाई स्पीड ट्रेन है. यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है. यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है, जिसमें 80% उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था. ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं.
जनवरी 2019 से हुई शुरुआत के बाद केंद्र सरकार का टारगेट यह है कि 2027 तक 478 वंदे भारत ट्रेनें बन कर तैयार हो जाएं. मौजूदा समय में 200 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को बनाने का काम किया जा रहा है. इसके लिए ICF चेन्नई में जोर शोर से काम चल रहा है. वर्तमान में जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं उनमें सिर्फ चेयरकार ही हैं जिन्हें कि 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










