
Vande Bharat Train: इस रूट पर वंदे भारत का ट्रायल रन जारी, जानें कब से आम जनता के लिए चलेगी ट्रेन
AajTak
Indian Railways: अजमेर से दिल्ली का सफर अब छोटा होने जा रहा है. भारतीय रेलवे जल्द ही दिल्ली से अजमेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है. इस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो गया है. आइए जानते हैं आम जनतो को कबसे मिलेंगी इस ट्रेन की सुविधाएं.
राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन का कल यानी 28 मार्च को अजमेर से दिल्ली के बीच ट्रायल रन किया गया. वंदे भारत एक्सप्रेस का ये ट्रायल रन अभी दो दिन और चलेगा. ट्रायल के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के आला अधिकारी भी ट्रेन में सवार रहेंगे जो कि ट्रेन का बारीकी से निरीक्षण करेंगे. माना जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन का अजमेर से दिल्ली के बीच विधिवत संचालन आगामी अप्रैल महीने के पहले सप्ताह से किया जाएगा. जानकारी के अनुसार ट्रायल रन के दौरान वंदे भारत ट्रेन जयपुर, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशन पर रुकेगी. यह ट्रेन अजमेर से रात 8:00 बजे रवाना हुई और देर रात 2:05 पर दिल्ली पहुंची. साथ ही 3:00 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह करीब 9:00 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
फिलहाल कम रहेगी ट्रेन की स्पीड अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की ट्रायल रन के दौरान स्पीड करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, जिसे संचालन के समय बढ़ाकर 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है. इस वंदे भारत ट्रेन में रिवॉल्विंग चेयर, ऑटोमेटिक स्लाइडर डोर, एसी कोच, डिस्पले बोर्ड, मिनी बैट्री, टेंपरेचर कंट्रोलर, आदि भी रहेंगे. यह ट्रेन चेन्नई के कारखाने से रवाना होकर रविवार सुबह अजमेर पहुंची थी, जिसका पहला ट्रायल रन अजमेर से आबू रोड के बीच रविवार रात को ही कर लिया गया था.
रेलवे ने जारी किया स्थाई टाइम टेबल रेलवे ने अजमेर से दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्थाई टाइम टेबल भी जारी किया है. यह ट्रेन अप्रैल के पहले सप्ताह से सुबह 6:10 पर अजमेर से रवाना होगी और जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दोपहर 12:15 पर दिल्ली पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से यह ट्रेन शाम 6:10 पर रवाना होगी और रात 12:15 पर अजमेर पहुंचेगी.
पहले जयपुर से किया जाना था ट्रेन का संचालन रेलवे विभाग की ओर से राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर से दिल्ली के बीच चलाई जानी थी, लेकिन अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. इसके लिए सांसद चौधरी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. वंदेभारत का डिजाइन एरोडायनेमिक है. यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है जिनमें स्वचालित डोर सिस्टम है. ट्रेन की चेयर 180 डिग्री तक रोटेट होती है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







