
Vande Bharat Express: रेलवे ने जारी किया पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का फेयर चार्ट, सिर्फ 20 KM का किराया 690 रुपये
AajTak
पटना से रांची के बीच चलने जा रही इस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं. इसको लेकर रेलवे ने फेयर चार्ट भी जारी कर दिया है. रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
बिहार और झारखंड के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का लंबे समय से इंतजार है. यात्रियों का यह इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को पटना और रांची के बीच चलने जा रही वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 28 जून से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा. अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन क परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी. प्रत्येक कोच 4 अपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा. इस ट्रेन का परिचालन गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के नाम से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा.
वंदे भारत ट्रेन का फेयर चार्ट
पटना से रांची के बीच चलने जा रही इस ट्रेन के 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं. इसको लेकर रेलवे ने फेयर चार्ट भी जारी कर दिया है. रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है. पटना से रांची तक का भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपये और बिना भोजन के 1760 रुपये तय किया गया है.
वहीं, सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 1025 रुपये और बिना भोजन के 890 रुपये रखा गया है. वहीं, रांची से पटना तक का ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ईसी टिकट का किराया 2110 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ 1175 रुपये तय किया है. ये किराया बिना भोजन के 887 रुपये है. बता दें वंदे भारत ट्रेन में भोजन की सेवा वैकल्पिक है.
देखें फेयर चार्ज
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के किराए की तुलना में वंदे भारत ट्रेन का किराया ज्यादा है. रांची से पटना के बीच दौरान वंदे भारत ट्रेन का पहला स्टॉपेज 20 किलोमीटर की दूरी पर मेसरा है. रांची से मेसरा का क्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का किराया भोजन के साथ 690 रुपये रखा गया है. वहीं, बिना भोजन के ये किराया 585 रुपये है. इसके अलावा सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 365 रुपये है. बिना भोजन के ये किराया 299 रुपये है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








