
Valentine's Week Glowing Skin Tips: वैलेंटाइन डे पर चेहरे पर आएगा चांद-सा निखार, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान तरीके
AajTak
Valetine Week Glowing Skin Tips: वैलेंटाइन वीक में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन सिर्फ पार्लर से महंगे मेकअप से आप सिर्फ कुछ समय के लिए सुंदर दिख सकती हैं. लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट ने कुछ रियल स्किन केयर टिप्स शेयर किए हैं, जिन्हें हर महिला को जानना चाहिए. इनकी मदद से आप वैलेंटाइन डे से पहले अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.
Valentine's Week Glowing Skin Tips: उम्र के एक पड़ाव के बाद स्किन ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर फाइन लाइन्स और कील-मुंहासे आने लगते हैं. इस वजह से किसी भी खास फंक्शन में जाने से पहले महिलाएं पार्लर में बुकिंग करवा लेती हैं, मगर मेकअप कुछ समय के लिए ही आपको खूबसूरत बना सकते है. एंजिग के निशानों को चेहरे से हटाने के लिए लोग बोटॉक्स जैसे महंगे ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, मगर एक वक्त के बाद इनका भी असर खत्म होने लगता है.
वैलेंटाइन जैसे मौकों पर लड़कियां खासतौर पर परेशान हो जाती हैं, क्योंकि इस दिन वो सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं. वैलेंटाइन ग्लो पाने के लिए सिर्फ मेकअप से कुछ नहीं होता है, क्योंकि वो अलग ही पता चल जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी नेचुरली ग्लोइंग स्किन हो, जिसे देखकर आपका पार्टनर आपके चेहरे से नजर ना हटा पाएं. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट ने स्किन की देखभाल के लिए आसान और असरदार उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से आप त्वचा को असल में चमकदार बना सकती हैं.
स्किन एक्सपर्ट अक्सर ही कहते हैं कि अच्छी स्किन को ठीक करने की जरूरत नहीं होती है, उसे सिर्फ केयर की जरूरत होती है. सही केयर ही आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करती है. कॉस्मेटिक स्किन एक्सपर्ट और ईडन स्किन क्लिनिक की फाउंडर डॉ. अमीशा महाजन ने वैलेंटाइन डे पर बेहतरीन चमक पाने के लिए कुछ आसान उपाय बताए.
डॉ. अमीशा महाजन का मानना है कि दमकती हुई स्किन के लिए जो चीजें सबसे जरूरी होती हैं, उनको लोग अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं. ग्लो बूस्टर के लिए पूरे दिन में दो बार हल्के हाथों से अपने चेहरे को धोना सबसे जरूरी होता है.
स्किन पर ग्लो चाहिए तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने की जरूरत होती है,क्योंकि खराब डाइट और लाइफस्टाइल का असर सीधे आपके चेहरे पर ही दिखाई देता है. जितना हो सके मीठा कम खाएं और पानी अधिक पिएं. शराब-सिगरेट जैसी बुरी आदतों से खुद को दूर रखें. अच्छी नींद, हेल्दी खाना और भरपूर पानी यह सभी चीजें महंगे प्रोडक्ट्स से भी अधिक असरदार होती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










