
Vaccination Drive: कोरोना के खिलाफ आज से 'वैक्सीन वॉर', नो-अपॉइंटमेंट सबको मुफ्त वैक्सीन देगी मोदी सरकार
AajTak
Mega Vaccination Drive: देश में 18 साल से ऊपर के हरेक नागरिक को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है. हालांकि, निजी अस्पतालों में वैक्सीन के लिए पहले की तरह कीमत चुकानी होगी. सोमवार से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े निशुल्क टीकाकरण अभियान को लेकर आपके राज्यों या शहरों में कैसी तैयारियां हैं, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...
Mega Vaccination Drive On Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से देश में 18 साल से ऊपर के हर एक नागरिक को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले हर व्यक्ति को सरकार निशुल्क टीका लगाएगी. ऐसे में सोमवार से शुरू हो रहे दुनिया के सबसे बड़े नि:शुल्क टीकाकरण अभियान को लेकर आपके राज्यों या शहरों में कैसी तैयारियां हैं, आइए जानते हैं. पहले जानिए क्या है नई वैक्सीनेशन पॉलिसी
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










