
Vaccination: जुलाई में राज्यों को मिलेगी सिर्फ 12 करोड़ वैक्सीन, कैसे पूरा होगा दिसंबर तक फुल टीकाकरण का लक्ष्य
ABP News
देशभर में कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम तेज गति से आगे बढ़ रही है. इस मुहीम की रफ्तार और बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को जुलाई में और वैक्सीन देगी. बता दें कि राज्यों ने केंद्र से और वैक्सीन देने की मांग की है.
देशभर में वैक्सीनेशन का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. वैक्सीनेशन की रफ्तार और तेज करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को जुलाई में और वैक्सीन देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को 12 करोड़ वैक्सीनेशन की डोज देगी. इन 12 करोड़ डोज में कोविशील्ड के 10 करोड़ शॉट्स और कोवैक्सीन के 2 करोड़ शॉट्स शामिल होंगे. हालांकि ऐसे सरकारी आंकड़ों से ये सवाल उठ रहा है कि देश को दिसंबर 2021 तक फुल वैक्सीनेट करने का लक्ष्य कैसे पूरा हो पाएगा. सरकार की ओर से राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने को कहा जाएगा. सरकारी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 21 जून से 27 जून के बीच देश में हर दिन औसतन 0.6 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है. वहीं, जून के महीने में अबतक लोगों को 10.6 करोड़ डोज दी जा चुकी है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












