
Uttarakhand Election: '4 लाख लोगों को रोजगार देंगे, 500 रुपये से कम कीमत पर मिलेगा LPG सिलेंडर..', हरिद्वार में राहुल गांधी ने किए 4 वादे
AajTak
Uttarakhand Election 2022: सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस बीच हरिद्वार में राहुल गांधी ने राज्य की जनता से 4 बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो 'न्याय' योजना लागू करेंगे. इसके तहत 5 लाख परिवारों को 40 हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जाएंगे.
Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. सभी वोटरों को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को हरिद्वार में चुनावी दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से चार बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में आए तो 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे. साथ ही LPG सिलेंडर 500 रुपये से कम कीमत पर मिलेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










