
Uttarakhand: करण महारा को मिली उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, धामी को हराने वाले कापड़ी को भी मिला इनाम
AajTak
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने गणेश गोदियाल से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था. बहरहाल कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष ढूंढ लिया है. इससे पहले शनिवार को पंजाब और कर्नाटक में भी संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे.
कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष ढूंढ लिया है. पार्टी ने करण महारा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया है. वहीं, विधायक दल का नेता के रूप में यशपाल आर्य की नियुक्ति की है, जबकि विधायक दल के उपनेता के रूप में भुवन चंद कापड़ी की नियुक्ति की गई है. बता दें कि कापड़ी ने विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराया था.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने गणेश गोदियाल से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने करण महारा और य़शपाल आर्य की नियुक्ति की जानकारी दी है.
बता दें कि इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने पंजाब में अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. पार्टी ने यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को पंजाब कांग्रेस प्रमुख (पीसीसी) नियुक्त किया है. पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने नवजोत सिद्धू से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया था.
इसके अलावा भारत भूषण आशू को वर्किंग प्रेसिडेंट और प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया है. इसके अलावा डॉ. राज कुमार को डिप्टी सीएलपी बनाया गया है. प्रताप सिंह बजवा राज्यसभा सांसद थे. अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंह दोनों ही राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं.
कर्नाटक में 40 नए उपाध्यक्ष, 109 महासचिव नियुक्त
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. AICC ने 40 वरिष्ठ नेताओं को KPCC (कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी ) उपाध्यक्ष और 109 को महासचिव नियुक्त किया है. कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










