
Uttar Pradesh News: अब यूपी के इस रेलवे स्टेशन का भी बदला नाम, जानिए किन-किन स्टेशनों के नाम चेंज हुए
ABP News
लखनऊ मंडल के लखनऊ से वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़ से बादशाहपुर के बीच स्थित दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बाराही देवी धाम कर दिया गया है. अब इसी नाम से टिकट दिए जाएंगे.
Uttar Pradesh News: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से नाम बदलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसमें दांदूपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल हो गया है. दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नया नाम अब बाराही देवी धाम होगा. इससे पहले फैजाबाद, इलाहाबाद और मुगलसराय स्टेशन के नाम भी बदले जा चुके हैं. दांदूपुर रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ से वाराणसी रेल खंड पर प्रतापगढ़ से बादशाहपुर के बीच स्थित है. रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगदीश शुक्ला ने बताया कि दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है. यात्रियों को अब इसी नाम से टिकट बुक कराने होंगे.
गृह मंत्रालय बदलता है नामनाम बदलने का काम केंद्रीय गृह मंत्रालय करता है. राज्य सरकार अगर किसी जिले या रेलवे स्टेशन का नाम बदलना चाहती है तो उसे अपना अनुरोध केंद्र सरकार को भेजना पड़ता है. केंद्र सरकार उक्त प्रस्ताव पर इंटेलिजेंस ब्यूरो, डाक विभाग, भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण विभाग, रेलवे मंत्रालय जैसे कई विभागों और एजेंसियों को भेज कर एनओसी मांगता है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












