
Uttar Pradesh: लूट की फर्जी कहानी, गड्ढे में दबाए 1.07 करोड़ रुपये… आरोपी गिरफ्तार
AajTak
फर्जी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 1.07 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि आरोपी ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और लूट की झूठी कहानी बनाई थी. आरोपी का मामा 7.5 लाख रुपये लेकर फरार है. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा दो पुलिस ने कारोबारी के मुंशी से बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक करोड़ 15 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा किया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए एक करोड़ 7 लाख 49000 रुपए भी बरामद कर लिए हैं.
आरोपी मुंशी रुपयों का गबन करने के लिए झूठी लूट की साजिश रची थी. इस वारदात में आरोपी मुंशी ने अपने मामा को साथ मिलाकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वारदात P3 गोल चक्कर के पास से होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी.
यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: फुटपाथ पर तड़प रही थी महिला… पास से गुजर रही नर्सों ने कराई नॉर्मल डिलीवरी
फिल्मी अंदाज में लूट की कहानी पुलिस को बताई
बताते चलें कि दादरी में व्यापारी गोपाल खल-चुरी और आटे का थोक का कारोबार करते हैं. उनकी दुकान पर जारचा थाना क्षेत्र के प्यावली गांव का रहने वाला केतन मुंशी का काम करता है. केतन मोटी रकम देने के लिए दूसरे कारोबारी के पास जाता था. उसने इसकी जानकारी अपने मामा को दी और उसके साथ मिलकर झूठी लूट की साजिश रची.
इसके बाद सोमवार को ग्रेटर नोएडा में पी3 गोल चक्कर पर आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी मुंशी ने पुलिस को बताया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उससे लूट की वारदात को अंजाम दिया है. सूचना पर व्यापारी को लेकर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









