
लड़खड़ाते कदम और मुंह में बीड़ी... 2 घंटे एक ही जगह खड़ा रहा Blinkit डिलीवरी बॉय, Video देख लोग हैरान
AajTak
Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर एक ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स काफी 'कन्फ्यूज़' और लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स कई तरह के दावे कर रहे हैं.
ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक युवक डिलीवरी बैग टांगे हुए एक कार के पीछे खड़ा नजर आ रहा है. यूजर्स का दावा है कि वह शख्स नशे की हालत में था और लगभग दो घंटे तक एक ही स्थान पर सुध-बुध खोकर खड़ा रहा.
एक न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया कि इंस्टाग्राम के एक यूजर ने दावा किया कि यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर-33 का है, और इसे मंगलवार को शूट किया गया था.
यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. इसमें डिलीवरी एजेंट एक घर के बाहर खड़ा दिख रहा है और उसके कंधों पर डिलीवरी बैग टंगा हुआ है. वह एक कार के पीछे खड़ा था, उसके मुंह में एक 'बीड़ी' थी, और वह काफी कन्फ्यूज लग रहा था, साथ ही अपना संतुलन भी नहीं बना पा रहा था. हालांकि, इंटरनेट यूजर्स के दावों और इस कथित वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है.
न्यूज एजेंसी ने बुधवार को जब सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सतिंदर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर 33 से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, जो चंडीगढ़ जिले के ही धनास इलाके का रहने वाला है.
सेक्टर 33 से वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में उन्होंने कहा, "हमें इस वीडियो की सच्चाई के बारे में या यह कब शूट किया गया था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, मंगलवार को इलाके में संदिग्ध तरीके से घूम रहे 27 साल के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए एहतियातन हिरासत में लिया गया था." देखें VIDEO:-
SHO ने बताया कि इलाके के लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली थी, बल्कि पुलिस की गश्ती गाड़ी ने उसे देखा था. जब उनसे पूछा गया कि क्या हिरासत में लिया गया व्यक्ति किसी नशे की हालत में था, तो उन्होंने कहा, "उसका मेडिकल टेस्ट करवाया गया था, लेकिन उसमें शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई."

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







