
Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में कैफे के अंदर नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के शहरों में खुल रहे बार और कैफे अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं. अभी गोरखपुर के एक हुक्का बार में एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी और अब मुजफ्फरनगर में एक कैफे के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है.
उत्तर प्रदेश के शहरों में खुल रहे बार और कैफे अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं. अभी गोरखपुर के एक हुक्का बार में एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी और अब मुजफ्फरनगर में एक कैफे के अंदर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक कैफे में दो लोगों ने 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
सर्किल अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि पीड़ित लड़की के परिवार ने आरोपी विशाल, उसके दोस्त अंकित और कैफे मालिक अक्षय शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. परिवार ने आरोप लगाया कि कक्षा 10 की छात्रा को कैफे में बुलाया गया था. वहां पर आरोपी विशाल और अंकित ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई.
सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. कैफे मालिक के खिलाफ भी अपने अवैध गतिविधियां चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.
बताते चलें कि इसी महीने की तीन तारीख को मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में छह साल की लड़की की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को पीड़िता के पड़ोसी ने अंजाम दिया था. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया था.
सर्किल ऑफिसर (सीओ) रामाशीष यादव ने बताया था कि आरोपी को वारदात के बाद मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया. पीड़ित लड़की के परिवार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी मनवीर (40) उनकी बेटी को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया. इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. वारदात के दौरान पीड़िता दर्द की वजह से चीखने लगी तो उसने उसका गला घोंट दिया.
पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी मनवीर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इसके बाद उसकी तलाश में पुलिस अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चल गया. पुलिस टीम वहां पहुंची तो उसने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







