Uttar Pradesh: बूथ सम्मेलन से भाजपा 2022 का लक्ष्य साधने की तैयारी में, जेपी नड्डा देंगे 27,637 बूथ अध्यक्षों को गुरुमंत्र
ABP News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12:00 बजे के करीब गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां वह 1:00 बजे से चंपा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने के लिए जाएंगे.
गोरखपुर: बूथ सम्मलेन के माध्यम से भाजपा 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव का लक्ष्य साधने की तैयारी में है. गोरखपुर क्षेत्र की 22 नवंबर को होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 27,637 बूथ अध्यक्षों को जीत का गुरुमंत्र देने वाले हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के कई शीर्ष दिग्गज नेता भी गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में उपस्थित रहेंगे. भाजपा ने इस बार 2017 से भी अधिक दमदारी के साथ चुनाव लड़कर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.
आज 12 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे जेपी नड्डा

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












