
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, बनी रहेगी सुख-संपन्नता
AajTak
Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन ही एकादशी की उत्पत्ति हुई थी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.
Utpanna Ekadashi 2024: आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा. यह दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है. उत्पन्ना एकादशी के दिन ही एकादशी की उत्पत्ति हुई थी. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है. इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी पर भगवान को कौन से भोग अर्पित करने से घर में सुख-शांति आती है.
1. पीले रंग की चीजें भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत पसंद है. ऐसे में विष्णु जी की पूजा में पीली चीजों को शामिल करना शुभ माना जाता है. उत्पन्ना एकादशी के दिन केले और पीली मिठाई का भोग लगाएं. माना जाता है कि भगवान को इन चीजों का भोग लगाने से सुख की प्राप्ती होती है.
2. पंचामृत उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अवश्य लगाना चाहिए. पंचामृत में दूध, दही, शहद, घी और चीनी शामिल होती है. ऐसा करने से विष्णु प्रसन्न होकर आपकी सभी मुरादें पूरी करते हैं और मनचाहा फल देते हैं. इसके अलावा धन लाभ भी होता है. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें. तुलसी के बिना भोग अधूरा रहता है.
3. नारियल नारियल को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. उत्पन्ना एकादश के दिन भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाने से घर में सकारात्मकता के साथ ही साथ संतान प्राप्ति और संतान की उन्नति भी होती है.
4.पंचमुखी दीया
उत्पन्ना एकादशी पर पंचमुखी दीया जलाने का विधान है. यह पांच प्रकार के मार्ग हैं: भक्ति का मार्ग, सफलता का मार्ग, मोक्ष का मार्ग, पुण्य प्राप्ति का मार्ग और कर्म फलों का मार्ग. इन पांचों मार्गों को पाने के लिए या अपने जीवन में इनका द्वार खोलने के लिए पंचमुखी दीया जलाते हैं. उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने पंचमुखी दीया जलाने से इन पंचमार्गों की प्राप्ति होती है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









