
US, Israel attack Iran: 'हमें घर पहुंचाओ', अमेरिका-ईरान की जंग में टीम के साथ फंसा ये IPL स्टार, प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
AajTak
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान शाहीन्स बनाम इंग्लैंड लायंस का 1 मार्च का मैच रद्द कर दिया गया. अबू धाबी में सुरक्षा अलर्ट और धमाकों की खबरों के बीच IPL के स्टार क्रिकेटर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से टीम को सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की. जानिए पूरा मामला...
IPL खेल चुका एक स्टार क्रिकेटर अपनी टीम के साथ अमेरिका-इजराइल vs ईरान युद्ध में फंस गया. उन्होंने इसे लेकर अपने देश के प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.इंग्लैंड का यह स्टार क्रिकेटर IPL में भी खेल चुका है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखाई देने लगा है. पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच 1 मार्च को खेला जाने वाला दूसरा 50 ओवर का मुकाबला रद्द कर दिया गया है.
यह फैसला इलाके में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया. इसके बाद IPL खेल चुके जॉनी बेयरस्टो ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से गुहार लगाई है. जॉनी बेयरस्टो अभी अबू धाबी (UAE) में इंग्लैंड लायंस के साथ हैं और टीम के लिए कोचिंग/ मेंटरिंग की भूमिका में दिख रहे हैं.
जॉनी मौजूदा हालात के बीच टीम की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारम से सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा- क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?
Can you get us home???
इंग्लैंड की यह टीम इस समय अबू धाबी में ठहरी हुई है, जहां हाल के दिनों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. स्थानीय स्तर पर लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किए गए, जिनमें संभावित मिसाइल खतरे को देखते हुए सुरक्षित इमारतों में शरण लेने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई.यह भी पढ़ें: दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, कतर में भारत की बास्केटबॉल टीम... अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से उथल-पुथल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










