
'US-India की स्टोरी खत्म...' एक्सपर्ट ने कहा- ट्रंप ने जानबूझकर ऐसा किया, चीन को दी राहत!
AajTak
अमेरिका और चीन के बीच डील को लेकर ट्रंप ने ऐलान किया है और चीन पर टैरिफ को 57% से कम करके 47% कर दिया है. इसी बात को लेकर एक एक्सपर्ट ने कहा कि भारत और अमेरिका में व्यापार संबंध की कहानी का अंत हो चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर से टैरिफ 10 प्रतिशित कम करने को ऐलान किया है, जिसके बाद भारत से डील को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. अब रणनीतिक मामलों के एक्सपर्ट सुशांत सरीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि भारत-अमेरिका का रिश्ता अब खत्म हो चुका है और ट्रंप ने इसे जानबूझकर या फिर सोच-समझकर ऐसा किया है.
रणनीतिक मामलों के विश्लेषक ने कहा कि ट्रंप की झूठी तारीफों और अतिशयोक्ति भारतीयों को दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय ट्रंप के इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं कि उनके बीच कोई रणनीतिक रिश्ता बचा ही नहीं है.
भारत-अमेरिका का रिश्ता हो गया है खत्म: एक्सपर्ट उन्होंने सलाह दिया कि हमें इस सच्चाई को समझने में कितना समय लगेगा कि अमेरिका-भारत संबंध खत्म हो चुके हैं? हम ट्रंप की झूठी तारीफों और अतिशयोक्ति में इतने खो गए हैं कि हम यह भूल ही गए हैं कि अब कोई रणनीतिक संबंध नहीं बचा है. हम आर्थिक संबंधों के कुछ हिस्से को बचा तो सकते हैं, लेकिन यही सबसे अच्छी स्थिति है.
वरना अगर हम सोचते हैं कि यह रिश्ता एक साल पहले जैसा हो जाएगा, तो हम खुद को धोखा दे रहे हैं. अमेरिका-भारत की कहानी खत्म हो चुकी है. ट्रंप ने जानबूझकर और सचेत रूप से इसे खत्म कर दिया है. हमें अब आगे बढ़ना चाहिए.
चीन पर टैरिफ भारत से कम एक्सपर्ट का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बुसान में हुई मुलाकात के बाद आया है. इस मुलाकात के बाद व्यापार तनाव कम करने और रेयर मिनरल्स के फ्लो को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समझौते हुए हैं. इस कारण चीनी वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में 10 फीसदी की कटौती हुई, जिससे टैरिफ दर 57% से घटकर 47% हो गई. ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि 'कई फैसले लिए गए' और कहा कि 'बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्द ही निष्कर्ष' आने की उम्मीद है.
ट्रंप ने चीन से डील पर क्या कहा? डोनाल्ड ट्रप ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि सभी मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन उन्होंने फेंटेनाइल पर सहयोग सोयाबीन की खरीद फिर से शुरू करने और रेयर अर्थ एक्सपोर्ट जैसे प्रमुख परिणामों पर फोकस किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए कि राष्ट्रपति शी फेंटेनाइल को रोकने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, सोयाबीन की खरीद तुरंत शुरू होगी और चीन पर टैरिफ 57% से घटाकर 47% कर दिया जाएगा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







