
US से आई एक खबर, तो बदला बाजार का मूड... रेड से अचानक ग्रीन में आए सेंसेक्स-निफ्टी
AajTak
Stock Market में गुरुवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने जमकर कन्फ्यूज किया. फ्लैट ओपनिंग के साथ सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में खुले और ओपनिंग के साथ ही फिसलकर रेड जोन में आ गए, लेकिन आधे घंटे के कारोबार में ही बाजी पलटी दिखा और दोनों फिर से ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे.
शेयर बाजार (Stock Market) की चाल बदली-बदली नजर आ रही है. सेंसेक्स-निफ्टी सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को ग्रीन जोन में खुले और अगले ही पल रेड जोन में आ गए, लेकिन आधे घंटे के कारोबार के बाद ये दोनों इंडेक्स अचानक तेजी के साथ कारोबार करने लगे. इसके पीछे की वजह की बात करें, तो अमेरिका से आई एक खबर को माना जा सकता है. अक्सर US में होने वाली किसी भी हलचल का सीधा असर भारतीय बाजार पर देखने को मिलता है, अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी रेट में कटौती (US Fed Rate Cut) का ऐलान किया गया है, जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया है.
रेड से अचानक ग्रीन जोन में आए इंडेक्स शेयर मार्केट (Stock Market) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई थी. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,391.27 के मुकाबले बढ़त के साथ 84,456.75 पर ओपन हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इस इंडेक्स ने तेज शुरुआत के बाद अचानक गोता लगा दिया और गिरकर 84,150 पर आ गया, लेकिन कुछ देर सुस्ती में कारोबार करने के बाद ये फिर से रफ्तार पकड़ता दिखा और 84,628 के लेवल तक जा पहुंचा.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स का हाल भी कुछ सेंसेक्स की तरह ही रहा. NSE Nifty अपने पिछले बंद 25,758 की तुलना में मामूली उछाल लेकर 25,771 के लेवल पर खुला और फिर अचानक गिरकर 25,693 पर आ गया, इसके बाद अचानक इस इंडेक्स ने भी रफ्तार पकड़ी और उछलकर 25,844 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आने लगा.
क्या US Fed के रेट कट का असर? अमेरिका में होने वाली किसी भी वित्तीय हलचल का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिलता रहा है. अब बुधवार को यूएल फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी रेट में इस साल की लगातार तीसरी कटौती की गई है. US Policy Rate 25 बेसिस पॉइंट या 0.25% घटाया गया है, जिसके बाद ये 3.50-3.75 फीसदी के दायरे में आ गया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती को भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए पॉजिटिव सिग्नल माना जाता है. दरअसल, रेट कट से अमेरिका में डॉलर की यील्ड कम हो जाती है, निवेशक डॉलर से पैसा निकालकर उभरते देशों में लगाते हैं.
ये 10 शेयर सबसे तेज भागे Share Market में कारोबार की शुरुआत होने पर करीब 1014 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ ट्रेड शुरू किया था, जबकि 995 कंपनियों के स्टॉक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ खुले थे. इसके अलावा 187 शेयरों में कोई चेंज देखने को नहीं मिला था. बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयरों की बात करें, तो Kotak Bank Share (2.57%), Eternal Share (1.52%), Maruti Share (1.40%), Tata Steel Share (1.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.
इसके अलावा मिडकैप में शामिल Kaynes Share (3.45%), Dixon Share (3.40%), Sona Comstar Share (3.20%), Prestige Share (2.40%) की बढ़त में था. स्मॉलकैप शेयरों में शामिल NeoGen Share (14%), जबकि Yatra Share (10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






