
US में इंडियन स्टूडेंट्स का 'हनीमून पीरियड' खत्म, IIT ग्रेजुएट्स के लिए जॉब मुश्किल, हार्वर्ड ग्रेजुएट का बड़ा दावा
AajTak
एक वक्त था जब भारतीय छात्र अमेरिका जाकर वहां करियर बनाने का सपना देखते थे, लेकिन अब वह पहले जैसा माहौल नहीं रहा. ऐसा कहना है गुरुग्राम के मशहूर एंटरप्रेन्योर और GSF Accelerator के फाउंडर राजेश सहनी का.
एक वक्त था जब भारतीय छात्र अमेरिका जाकर वहां करियर बनाने का सपना देखते थे, लेकिन अब वह पहले जैसा माहौल नहीं रहा. ऐसा कहना है गुरुग्राम के मशहूर एंटरप्रेन्योर और GSF Accelerator के फाउंडर राजेश सहनी का.
राजेश सहनी ने अमेरिका, कनाडा और यूके में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नौकरी के अवसरों में आई भारी गिरावट को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विदेश जाकर पढ़ाई करने का ‘हनीमून पीरियड’ अब खत्म हो चुका है.
गुरुग्राम के एक जाने-माने एंटरप्रेन्योर और GSF Accelerator के फाउंडर राजेश सहनी का पोस्ट अब वायरल हो रहा है. उनकी बात की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि वे खुद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हुए हैं.
भारतीय स्टूडेंट को हो रही है मुश्किल
अपने पोस्ट में उन्होंने खास तौर पर इंजीनियरिंग छात्रों और IIT ग्रैजुएट्स का जिक्र किया, जो पहले आसानी से अमेरिका में मास्टर्स करने के बाद 1 करोड़ रुपये तक की शुरुआती जॉब पा लेते थे, लेकिन अब यह तरीका काम नहीं करता. उन्होंने लिखा कि IIT छात्रों के लिए पहले ये एक आसान हैक था.अमेरिका जाकर मास्टर्स करना और फिर किसी बड़ी टेक कंपनी में नौकरी लग जाना. अब यह हैक खत्म हो चुका है.
देखें पोस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











