
US फाइटर जेट F35 पायलट की कैसे होती है ट्रनिंग? क्या स्किल से बचा पाएंगे जान
AajTak
ईरान और अमेरिका के जंग का आज 36वीं दिन है. दिन पर दिन ये जंग और भीषण रूप ले रही है. इस बीच ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है और उसके पायलट को पकड़ लिया है. लेकिन क्या आपने ये सोचा है कि F-35 फाइटर जेट के पायलट को केवल ट्रेनिंग से नहीं बल्कि कई चुनौतियों से गुजरना होता है.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F‑35 स्टील्थ फाइटर जेट को निशाना बनाया. IRGC ने यह भी दावा किया है कि उसने उसके पायलट को पकड़ लिया है. हालांकि, इस दावे का संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अमेरिका के सबसे हाई-टेक लड़ाकू विमान F35 को उड़ाने वाले पायलट दुनिया के सबसे चुनिंदा एविएटर्स में शुमार होते हैं. इस विमान की आधुनिक तकनीक और युद्ध‑दक्षता के चलते पायलटों को बेहद सख्त शैक्षणिक मानदंड, कठिन ट्रेनिंग और जीवन‑रक्षा स्किल सिखाएं जाते हैं. इस खबर के बाद पायलटों की ट्रेनिंग और उनकी सुरक्षा पर नई बहस तेज हुई है. लेकिन क्या अमेरिकी पायलट ट्रेनिंग के स्किल से अपनी जान बचा पाएगा?
F-35 फाइटर जेट
F-35 को अमेरिकन कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है. दुनिया में अमेरिका समेत 15 देश ऐसे हैं जिनके बेड़े में F-35 शामिल है. ये एक सिंगल इंजन, 5वीं पीढ़ी का सुपरसॉनिक, स्टेल्थ तकनीक से लैस फाइटर जेट है. F-35 के कई वर्जन शामिल हैं जिसमें मरीन ऑपरेशंस में शामिल होने वाले जेट्स भी हैं. एयरो इंडिया में हिस्सा लेने आए जेट का नाम F-35 Lightning || है.
पढ़ाई से लेकर ट्रेनिंग तक
अगर आप अमेरिका की वायु सेना में F‑35 जैसे फाइटर जेट का पायलट बनना चाहते हैं, तो आपको कुछ मुख्य स्टेप्स से गुजरना पड़ता है. यह कोई आसान रास्ता नहीं है बल्कि पढ़ाई और ट्रेनिंग की पूरी प्रक्रिया है. इसके लिए सबसे पहले कमिशन्ड ऑफिसर बनना होता है. इसका मतलब है कि आपको वायु सेना में अधिकारी के तौर पर चुने जाते हैं. इसके लिए सबसे आम तरीका है U.S. Air Force Academy में एडमिशन लेना जो, कोलोराडो स्प्रिंग्स, कोलोराडो में है. वहां आप बैचलर डिग्री पूरी करेंगे और उसी दौरान आपको होने वाली पढ़ाई और ट्रेनिंग अधिकारी बनने की बुनियादी योग्यता देती है. लेकिन अगर आपके पास पहले से ही 4 साल की डिग्री (Bachelor’s Degree) है, तो आप सीधे ऑफिसर ट्रेनिंग कार्यक्रम (जैसे AFROTC या Officer Training School) ज्वाइन कर सकते हैं और फिर पायलट ट्रेनिंग की तरफ आगे बढ़ सकते हैं.
ट्रेनिंग प्रक्रिया

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.









