
17,94,485Cr साफ... इतनी क्यों डूबी Oracle के को-फाउंडर की नेटवर्थ? एलन मस्क से भी थे अमीर
AajTak
ओरेकल ने हाल ही में अपने 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, क्योंकि कंपनी अपने वित्तीय हालत में सुधार करना चाहती है. इस बीच, इसके को-फाउंडर की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट हुई है.
ओरेकल इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि कंपनी ने बड़ी छटनी का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरेकल ने ओरेकल ने 31 मार्च को ग्लोबल स्तर पर 20 से 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह एक बड़ी छंटनी है, क्योंकि कंपनी ने अपने कुल वर्कफोर्स में से 18 फीसदी कर्मचारियों को निकाला है.
कई कर्मचारियों को बिना फोन और मीटिंग या पहले से जानकारी दिए बगैर ही सिर्फ एक ईमेल के जरिए नौकरी से निकाल दिया. कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल के माध्यम से जानकारी दी गई कि ओरेकल की वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, हमने एक व्यापक संगठनात्मक परिवर्तन के हिस्से के रूप में आपकी भूमिका को समाप्त करने का फैसला लिया है.
इस बीच, खबर है कि ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ 193 अरब डॉलर (लगभग 17,94,485 करोड़ रुपये) से ज्यादा कम हो गए हैं. संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट सिर्फ 6 महीने में ही हुई है. इस गिरावट से पहले ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन कुछ समय के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे.
एलन मस्क को भी छोड़ा था पीछे साल 2025 में लैरी एलिसन ने मौजूदा सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन फिर नेटवर्थ में गिरावट होते ही लैरी एिलसन ने नंबर वन का ताज खो दिया. अभी एलन मस्क की कुल संपत्ति 636 अरब डॉलर है और लैरी एलिसन की नेटवर्थ 195 अरब डॉलर रह गई है.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एलिसन की कुल संपत्ति 22 सितंबर, 2025 तक 388 बिलियन डॉलर से घटकर 3 अप्रैल, 2026 तक 195 बिलियन डॉलर हो गई. लगभग 200 बिलियन डॉलर की इस गिरावट ने वैश्विक रैंकिंग में भी फेरबदल किया है, जिससे वह छठे स्थान पर खिसक गए हैं.
लैरी एलिसन की नेटवर्थ में इतनी गिरावट क्यों आई? अब सबसे बड़ा सवाल है कि लैरी एलिसन की नेटवर्थ में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई है? दरअसल, पिछले कुछ समय से ओरेकल की वित्तीय स्थिति में गिरावट आई है, जिसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दिया है और कंपनी के शेयर तेजी से नीचे आए हैं. शेयरों के गिरावट के साथ ही लैरी एलिसन की नेटवर्थ भी गिरी है.

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.









