
आती ट्रेन के सामने शख्स को दिया बार दो बार धक्का, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
AajTak
प्लेटफॉर्म पर खड़े एक शख्स को अचानक ट्रेन के सामने धक्का देने की कोशिश… सिएटल से आया यह खौफनाक वीडियो लोगों को झकझोर रहा है. CCTV में कैद इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा भी है और डर भी. आखिर क्यों किया गया ये हमला, जानिए पूरी कहानी.
अमेरिका के सिएटल से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. मामला नॉर्थगेट लाइट रेल स्टेशन का है, जहां 19 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे एक युवक ने प्लेटफॉर्म पर खड़े अजनबी को आती ट्रेन के सामने धकेलने की कोशिश की. पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
वीडियो में साफ दिखता है कि पीड़ित व्यक्ति प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ा होकर अपने फोन में व्यस्त था. तभी पीछे से एक युवक आता है और ट्रेन के स्टेशन में घुसते ही अचानक उसे जोर से धक्का दे देता है. पहला धक्का इतना तेज था कि वह लड़खड़ा गया और ट्रेन से टकराने ही वाला था, लेकिन किसी तरह उसने खुद को संभाल लिया.
हैरानी की बात ये रही कि आरोपी यहीं नहीं रुका. कुछ ही सेकंड बाद उसने दोबारा धक्का देने की कोशिश की और फिर मौके से भाग निकला. गनीमत रही कि पीड़ित बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
क्या थी शख्स से दुश्मनी?
अब तक की जांच में यह सामने नहीं आया है कि आरोपी एलिसियो मेलेंडेज और पीड़ित के बीच कोई पुरानी दुश्मनी या जान-पहचान थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे के लिए पूरी तरह अजनबी थे.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान 26 वर्षीय एलिसियो मेलेंडेज के रूप में की है. उस पर सेकेंड-डिग्री मर्डर की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. फिलहाल वह हिरासत में है और कोर्ट ने उसकी जमानत 7.5 लाख डॉलर तय की है.

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.










