
Dwidwadash Yog: 11 अप्रैल से बनेगा दुर्लभ द्विद्वादश योग, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में 'द्विद्वादश योग' ग्रहों की एक विशेष स्थिति को कहा जाता है, जो कुंडली के भावों की गणना पर आधारित है. जब दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे (2nd) और बारहवें (12th) भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच यह संबंध बनता है.
Dwidwadash Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन न केवल खगोलीय घटना है, बल्कि यह मानव जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है. अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में बुद्धि के कारक बुध अपनी राशि बदलकर मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध के इस गोचर से विलासिता के देव शुक्र और बुध के बीच 'द्विद्वादश योग' का निर्माण होने जा रहा है. जब शुक्र मेष राशि में हों और बुध उनसे ठीक एक भाव पीछे यानी मीन राशि में विराजमान हों, तो यह विशेष स्थिति निर्मित होती है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग कुछ खास राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाला और करियर में लंबी छलांग लगाने वाला साबित होगा.
द्विद्वादश योग का प्रभाव
सामान्यतः ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ नहीं माना जाता क्योंकि 12वां भाव 'व्यय' (खर्च) और 'हानि' का होता है, जबकि दूसरा भाव 'धन' और 'संग्रह' का होता है. हालांकि, ग्रहों की प्रकृति के आधार पर इसके परिणाम बदल जाते हैं.
सकारात्मक प्रभाव: यदि शुभ ग्रह (जैसे बृहस्पति, शुक्र, बुध) इस योग में हों, तो यह जातक को फिजूलखर्ची से बचाकर निवेश की ओर प्रेरित करता है. यह योग व्यक्ति को संघर्ष के बाद सफलता दिलाता है.
नकारात्मक प्रभाव: यदि पापी ग्रह (जैसे शनि, मंगल, राहु) इस स्थिति में हों, तो यह अचानक धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या पारिवारिक कलह का कारण बन सकता है.
वृषभ राशि: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है. बुध आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो इस दौरान उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है. शुक्र का प्रभाव आपके भौतिक सुखों में विस्तार करेगा, जिससे आप सुख-साधन की वस्तुओं पर व्यय करेंगे.

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.









