
Mars Transit in April: 3 राशियों के लिए लकी है अप्रैल, मंगल गोचर कराने वाला है बड़े फायदे
AajTak
Mars Transit in April: कुल मिलाकर, 11 मई तक का यह समय मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तरक्की और खुशहाली लेकर आ गया है. बस अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं ,आलस्य का त्याग करें.
Mangal Gochar 2026 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल देव का गोचर हमेशा ही उत्साह और ऊर्जा लेकर आता है. मंगल साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं. जब मंगल अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता पर पड़ता है. बीते 2 अप्रैल 2026 को मंगल ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर लिया है, वे यहां 11 मई तक विराजमान रहेंगे. मीन राशि में मंगल का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा. यहां उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें इस दौरान जबरदस्त फायदे मिलने वाले हैं.
1. मेष राशि (Aries) मेष राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा. पिछले कुछ समय से यदि आप किसी दुविधा में थे, तो अब आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. आप कठिन फैसले भी बड़ी निडरता से लेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके काम को सराहा जाएगा .
2. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में चार चाँद लगाने वाला है. मंगल की ऊर्जा आपको अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने में मदद करेगी. व्यापारियों के लिए मुनाफे के नए स्रोत खुलेंगे. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है. भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा. परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी.
3. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है, इसलिए इस गोचर की अवधि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आपकी सोच में स्पष्टता आएगी. जो लोग प्रशासनिक सेवाओं या सेना/पुलिस की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए जरिए बनेंगे. पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. आप शारीरिक रूप से खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे. खेलकूद या शारीरिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
मंगल की शुभता को बढ़ाने के लिए इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना और मंगलवार के दिन गुड़-चने का दान करना लाभदायक रहता है.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.











