
ईरान ने किया अमेरिकी टेक कंपनी Oracle पर अटैक! गूगल और मेटा पर हुआ हमला तो क्या होगा? जानिए
AajTak
अमेरिकी टेक कंपनी Oracle इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल कंपनी ने भारत से 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाला है. इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान ने Oracle के डेटाबेस को निशाना बनाया है. ईरान ने हाल ही में चेतावनी जारी की थी कि वो अमेरिका की 18 टेक कंपनियों को निशाना बनाएगा.
मिडिल ईस्ट में जारी महाजंग के बीच अब एक और बड़ी खबर आ रही है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी टेक कंपनी Oracle के UAE फैसिलिटी पर हमला कर दिया है.
हाल ही में Oracle सुर्खियों में बनी रही है. कंपनी ने भारत से 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाला है और ग्लोबल 30 हजार लोगों की छंटनी का टारगेट है. बहरहाल, अब ओरैकल फिर से चर्चा में है और इस बार अटैक को लेकर.
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि उसने दुबई में Oracle के डेटा सेंटर को निशाना बनाया. हालांकि UAE ने अब तक इस बात को कन्फर्म नहीं किया है कि ईरान ने ओरैकल के डेटा सेंटर पर अटैक किया है.
दुबई ने दावे को खारिज किया
दुबई के तरफ से एक X पर पोस्ट आया है जिसमें कहा गया है कि ये ईरान ने वहां किसी भी ओरैकल के ऑफिस पर अटैक नहीं किया है. दुबई ने ईरान के इस दावे को खारिज किया है. हालांकि सोशल मीडिया पर दुबई से जुड़े कई हैंडल से ये पोस्ट किया जा रहा है कि Oracle के डेटाबेस डिसरप्ट हुए हैं.
बताया जा रहा है कि Oracle का अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के साथ पार्टनर्शिप है. इतना ही नहीं, इस कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन लैरी एलिसन के ईजाइली सरकार के साथ मजबूत संबंध हैं. इस वजह से ईरान इसे नैचुरल और वैलिड टार्गेट बताता है.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.











