
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है वरुथिनी एकादशी? नोट करें तिथि और पारण का समय
AajTak
Varuthini Ekadashi 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 'वरुथिनी' शब्द संस्कृत के 'वरुण' या 'सुरक्षा' से बना है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के समय स्वर्ण दान करने के समान पुण्य प्राप्त होता है.
Varuthini Ekadashi 2026 Date: हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली वरुथिनी एकादशी को विशेष रूप से सौभाग्य और पुण्य देने वाला माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना करते हैं, उनके सभी पापों का नाश होता है और उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. वर्ष 2026 में इस व्रत की तिथि को लेकर जो असमंजस है, उसे दूर करते हुए आइए जानते हैं सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
वरुथिनी एकादशी 2026: कब रखें व्रत? पंचांग गणना के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 को तड़के 01:16 AM पर होगी. इस तिथि का समापन 14 अप्रैल 2026 को रात 01:08 AM पर होगा. चूंकि उदयातिथि 13 अप्रैल को मिल रही है, इसलिए वरुथिनी एकादशी का व्रत 13 अप्रैल 2026, सोमवार को ही रखा जाएगा.
पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त
सूर्योदय: सुबह 05:58 बजे
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:28 से 05:13 तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:56 से दोपहर 12:47 तक

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.











